नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गोरखपुर :टीनशेड शौचालय की छत पर मिला नग्न युवक का शव, गगहा के रावतपार में सनसनी
हाईवे किनारे मिली लाश, बढ़ी रहस्य की परतें घटनास्थल
ब्युरो कार्यालय गोरखपुर ( उत्तर प्रदेश)
गोरखपुर, गगहा (रावतपार)गुरुवार सुबह गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में एक रहस्यमयी और सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां टीनशेड शौचालय की छत पर करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का नग्न शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
सुबह शौचालय जाते समय दिखा भयावह दृश्य
ग़ोला तहसील रिपोर्टर ब्रिजनाथ तिवारी के अनुसार सुबह करीब सवा छह बजे राजेंद्र यादव की आटा चक्की के पीछे बने शौचालय की ओर जा रहे उनके बेटे रामप्रताप यादव उर्फ साहब की नजर अचानक छत पर पड़ी। वहां नग्न अवस्था में युवक का शव पड़ा था। खुली आंखें और हाथ में कंडोम का पैकेट देखकर वह दहशत में आ गया और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।
Read More गोरखपुर :नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल: दो लाख रुपये और सोने की चेन लेने के बाद भी देता रहा धमकी, हाईवे किनारे मिली लाश, बढ़ी रहस्य की परतें
घटनास्थल
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे से महज 20 मीटर दूर है। रातभर हाईवे पर आवाजाही के बावजूद इस घटना का किसी को भनक नहीं लगना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।
पुलिस और डॉग स्क्वायड ने जुटाए अहम सुराग
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज सिंह और प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की गई। डॉग स्क्वायड की मदद से करीब 25 मीटर दूर एक गुल्लर के पेड़ के खोखले हिस्से से जींस पैंट और टी-शर्ट बरामद हुई, जिसे मृतक का कपड़ा माना जा रहा है।

नग्न शव और कंडोम पैकेट ने बढ़ाई उलझन
युवक के हाथ में मिला कंडोम पैकेट और नग्न अवस्था इस पूरे मामले को और ज्यादा संदिग्ध बना रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल, बदला या गैंगवार जैसे सभी एंगल पर जांच कर रही है।
शिनाख्त नहीं, गुमशुदगी से जोड़ने की कोशिश
अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि मामला संदिग्ध है और हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और फॉरेंसिक जांच के आधार पर जल्द खुलासा करने का दावा किया गया है।

Comments