पनियहवा:  ट्रेन की चपेट में आने से मादा मगरमच्छ की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शिवशंभु सिंह

खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा क्षेत्र अंतर्गत पनियहवां और बाल्मीकि नगर रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार तड़के एक मादा मगरमच्छ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब सवा चार बजे की बताई जा रही है, जब स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग खड्डा की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान किलोमीटर संख्या 308/17 से 309/23 के बीच रेलवे ट्रैक पर मगरमच्छ का शव पड़ा मिला। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्राणी अशफाक उल्ला खां चिड़ियाघर, गोरखपुर भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मादा मगरमच्छ भटककर रेलवे लाइन पार कर रही थी, तभी अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मगरमच्छ को देखने के लिए भीड़ जुट गई। वन विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार