बक्शी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, प्लॉटरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सुबह से ताबड़तोड़ नोटिस चस्पा, बिना स्वीकृति प्लॉटिंग करने वालों की हो रही पहचान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। शहर के बक्शी क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार सुबह से ही विकास प्राधिकरण की टीम ने इलाके में अर्धनिर्मित मकानों और संदिग्ध प्लॉटों पर ताबड़तोड़ नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई शुरू कर दी।प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, जिन स्थानों पर बिना नक्शा पास कराए या नियमों का उल्लंघन करते हुए प्लॉटिंग की गई है, वहां विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
 
साथ ही ऐसे प्लॉटरों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने अवैध तरीके से जमीन का विभाजन कर लोगों को प्लॉट बेचे।सूत्रों की मानें तो कई मामलों में प्लॉट खरीदने वाले लोगों को गुमराह किया गया। छोटे प्लॉट को बड़े क्षेत्रफल के रूप में दिखाकर ऊंची कीमत पर बेचने की शिकायतें सामने आई थीं। इन शिकायतों के आधार पर जिला प्रशासन और विकास प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से सख्ती बढ़ाई है।
 
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध प्लॉटिंग का कारोबार फल-फूल रहा था। लोग अपनी जीवनभर की पूंजी लगाकर प्लॉट खरीदते हैं और जैसे ही निर्माण कार्य शुरू करते हैं, प्रशासन की कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। इससे खरीदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति निर्माण दोनों ही नियमों के खिलाफ हैं। ऐसे मामलों में न केवल निर्माण कार्य रोका जाएगा, बल्कि संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
 
गौरतलब है कि इससे पहले शहर के रावतपुर, बमरौली, झूंसी और नैनी क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जा चुकी है।
फिलहाल बक्शी क्षेत्र में इस कार्रवाई से प्लॉटिंग कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है, जिससे अवैध निर्माण पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार