बीजपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से मचा हाहाकार, आम जनता परेशान

इंडियन गैस एजेंसी के वितरक के उपर लगा मनमानी का आरोप, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर / सोनभद्र -

बीजपुर क्षेत्र में इन दिनों रसोई इंडियन गैस सिलेंडर की भारी कमी से लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम परिवारों के साथ-साथ मिष्ठान की दुकानें और कैन्टीन संचालक भी प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि कई दुकानदार अब गैस की जगह लकड़ी से खाना बनाने को मजबूर हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इंडेन गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर वितरण में भेदभाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि एनटीपीसी कर्मियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि बीजपुर के आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

माह मार्च 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में परिवर्तन Read More माह मार्च 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में परिवर्तन

लोगों ने कहा कि इंडियन गैस सिलेंडर स्टोर करके ब्लैक किया जा रहा है । लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और निष्पक्ष तरीके से गैस वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि आम जनजीवन फिर से सामान्य हो सके।

सिद्धार्थनगर जिले के 25 गांवों में वाइब्रेंट विलेज के तहत विकास होगा Read More सिद्धार्थनगर जिले के 25 गांवों में वाइब्रेंट विलेज के तहत विकास होगा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार