बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। औद्योगिक थाना क्षेत्र के महुआरी में मंगलवार देर रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महुआरी निवासी धर्मेंद्र सिंह और अनिकेत सिंह दो भाई हैं। धर्मेंद्र सिंह हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं, जबकि अनिकेत सिंह पीलीभीत में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अनिकेत की पत्नी भी शिक्षिका हैं और इन दिनों मायके गई हुई हैं। मंगलवार रात अनिकेत की मां गायत्री देवी बड़े बेटे के घर चली गई थीं, जिससे मकान पूरी तरह बंद था।

इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान के गेट और कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, जिसमें जंजीर, छागल, पायल सहित अन्य आभूषण और लगभग 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।बुधवार सुबह जब गायत्री देवी घर लौटीं, तो गेट का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने बेटों को दी, जिसके बाद धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस संबंध में धर्मेंद्र कुमार सिंह ने औद्योगिक थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।वही औद्योगिक इंस्पेक्टर ने बताया की सीसीटीवी की मदद से जांच की जा रही है

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार