नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पारिवारिक रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने दूसरे पर तेज़ाब फेंका
पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर। थाना फीलखाना क्षेत्रान्तर्गत पटकापुर स्थित एक चप्पल कारखाने में एक व्यक्ति ने एक युवक शाहिद पुत्र सैयद अली उम्र लगभग 38-40 वर्ष के ऊपर एक अज्ञात ज्वलनशील/रासायनिक पदार्थ फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इनमें आपस में रंजिश की जानकारी मिली है दोनों लोग एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ फैंकने वाले व्यक्ति गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना में युवक के हाथ, चेहरे एवं पैर पर जलने के चिन्ह पाए गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसका समुचित उपचार किया जा रहा है।घटना के संबंध में आरोपी गुलफान को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों पक्षों के मध्य आपसी/पारिवारिक विवाद एवं अन्य कारण प्रकाश में आए हैं, जो कि जांच का विषय है। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
hindi news swatantra prabhat आरोपी गिरफ्तार accused arrested अस्पताल में भर्ती कानून व्यवस्था kanpur crime news पुलिस कार्रवाई Family Dispute Case Crime Report Uttar Pradesh Police Action UP कानपुर क्राइम न्यूज़ तेजाब हमला मामला Acid Attack Case पारिवारिक रंजिश फीलखाना थाना Feelkhana Police Case युवक गंभीर घायल Man Seriously Injured ज्वलनशील पदार्थ हमला Chemical Attack Incident Hospitalized Victim क्राइम रिपोर्ट यूपी जांच जारी Investigation Ongoing Law and Order India

Comments