पनियहवा घाट पर उमड़ा जनसैलाब:  पत्रकार धनंजय पांडेय को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

लखनऊ–फैजाबाद समेत विभिन्न जनपदों से पहुंचे पत्रकार, शोक में डूबा पूरा क्षेत्र

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर। जिले में सड़क हादसे में 42 वर्षीय पत्रकार धनंजय पांडेय की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी उमाकांत पांडेय के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार धनंजय पांडेय लखनऊ से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात खलीलाबाद के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं खबर फैलते ही पत्रकार जगत और क्षेत्रीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। मंगलवार को पनियहवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार के दौरान सबसे मार्मिक क्षण तब आया जब उनके 14 वर्षीय पुत्र अंश पांडेय ने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देख वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

IMG-20260317-WA0031

सोनभद्र -बिल्ली-मारकुंडी मार्ग पर काल बना टीपर, ड्यूटी से घर लौट रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल Read More सोनभद्र -बिल्ली-मारकुंडी मार्ग पर काल बना टीपर, ड्यूटी से घर लौट रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल

अंतिम संस्कार में पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा नेता राजन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे। उपस्थित पत्रकारों में राजेश पांडेय उर्फ राजू दुबे, रतनेश तिवारी, अमित कुमार मिश्रा, अनुराग पांडेय, अभय मिश्रा, ओमप्रकाश पांडेय, विजय कुमार पांडेय, राजन पांडेय, राजू पांडेय, आदित्य कुमार, एस.एन. शुक्ला, पवन मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, राकेश कुशवाहा समेत कई अन्य साथी शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की गई। 

सोनभद्र जल संचयन इकाई बनेगी किसानों का सुरक्षा कवच, जिलाधिकारी ने मुसही गाँव में मॉडल का किया निरीक्षण Read More सोनभद्र जल संचयन इकाई बनेगी किसानों का सुरक्षा कवच, जिलाधिकारी ने मुसही गाँव में मॉडल का किया निरीक्षण

About The Author

Post Comments

Comments