पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में गंभीर चार घायल जिला अस्पताल रेफर दो की हालत नाजुक
घटना में बाबूलाल व उनकी पत्नी कलावती, बेटा इंद्रेश व प्रदीप समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
महराजगंज/रायबरेली।
थुलवासा चौकी क्षेत्र के पूरे महतो मजरे थुलवासा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जमकर पिटाई कर दी। घटना मे गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी जिला अस्पताल में ज़िन्दगी व मौत से जूझ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पूरे महतो गांव निवासी बाबूलाल और पप्पू के परिवार के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश है । जिसको लेकर सोमवार सुबह सात बजे पप्पू के परिवार ने बाबूलाल के परिवार पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
घटना में बाबूलाल व उनकी पत्नी कलावती, बेटा इंद्रेश व प्रदीप समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से चारों घायलों को सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाबूलाल के बेटे प्रदीप कुमार ने गांव के ही पप्पू पुत्र किरसन, सत्येंद्र कुमार पुत्र पप्पू, गीता पत्नी पप्पू और रोशनी पुत्री पप्पू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
उन्होंने बताया कि पप्पू के परिवार ने घर में घुसकर उनकी माता पिता व भाई की लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जमकर पिटाई कर दी। मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का उपचार चल रहा है। चौकी इंचार्ज थुलवासा को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
crime news raebareli raebareli news रायबरेली uttar pradesh crime uttar pradesh news four injured police investigation जिला अस्पताल रेफर उत्तर प्रदेश समाचार रायबरेली समाचार पुलिस जांच मारपीट की घटना लाठी डंडा हमला पुरानी रंजिश ग्रामीण विवाद Village Dispute उत्तर प्रदेश क्राइम गंभीर हालत Critical Condition Stick Attack महराजगंज रायबरेली Maharajganj Raebareli थुलवासा चौकी Thulwasa Police Outpost पूरे महतो गांव Pure Mahto Village Old Rivalry Assault Incident कुल्हाड़ी से हमला Axe Attack चार घायल Referred to District Hospital घर में घुसकर हमला House Attack कोतवाल जगदीश यादव Kotwal Jagdish Yadav सीएचसी महराजगंज CHC Maharajganj अपराध खबर

Comments