पति पत्नी के विवाद में पति को लगी चाकू,हालत गंभीर

जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता
कानपुर।
 
कमिश्नरेट अंतर्गत थाना बिधनू क्षेत्र के तकसिहपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद पति को चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया,, शुक्रवार सुबह वह घर के मुख्य दरवाजे के पास ख़ून से लथपथ बेसुध पड़ा मिला l
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा , जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया,, जानकारी के अनुसार तकसिहपुर गांव निवासी लवकुश 40 वर्ष,पुत्र जगदीश का गुरुवार देर रात पत्नी सरोज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने लवकुश को घर के मेन गेट के पास फर्स पर खून से लथपथ पड़ा देखा,, जबकि पत्नी वहीं बैठ कर रो रहीं थीं
 
इसके बाद पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस को सूचना दी,, मौके पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस कर्मियों ने घायल को बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया , डॉक्टरों के अनुसार लवकुश की गर्दन और पेट में चाकू के तीन गहरे घाव है प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट रेफर कर दिया गया है l
 
वहीं घटना के संबंध में पत्नी ने अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं दी हैं,, बिधनू पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, बिधनू थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी, घटना की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें