पूर्वी जोन पुलिस की सघन बैंक चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

यह अभियान डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संभावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
विकास नगर-लखनऊ ।

शहर में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पूर्वी जोन पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह के निर्देशन में थाना विकास नगर में संचालित किया गया है, जिसके तहत बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संभावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पूर्वी जोन पुलिस की सघन बैंक चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक परिसर, एटीएम कक्ष, पार्किंग स्थल और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच की गई। पुलिस ने बैंक कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ओबरा में विश्व हिंदू महासंघ संगठन की भव्य शोभायात्रा, गौमाता  को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग Read More ओबरा में विश्व हिंदू महासंघ संगठन की भव्य शोभायात्रा, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

पूर्वी जोन पुलिस की सघन बैंक चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध कब्जों पर सख्ती, 7 दिन में हटाने का अल्टीमेटम Read More कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध कब्जों पर सख्ती, 7 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को निर्देश दिया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहें और उनकी रिकॉर्डिंग नियमित रूप से सुरक्षित रखी जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने के लिए कहा गया।

सीडीओ का बहादुरपुर एवं सिंहपुर में अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों का निरीक्षण Read More सीडीओ का बहादुरपुर एवं सिंहपुर में अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों का निरीक्षण

पूर्वी जोन पुलिस की सघन बैंक चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बैंक परिसरों में मौजूद लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इसके अलावा एटीएम बूथों की सुरक्षा, अलार्म सिस्टम और गार्ड की तैनाती का भी निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और बैंक से जुड़ी किसी भी आपराधिक घटना को रोकने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पूर्वी जोन पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार