बिगड़े हालात का पूर्वानुमान लगाने में मोदी सरकार विफल- प्रमोद तिवारी
सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि परिवहन तथा पेट्रोलियम क्षेत्र में जिस तरह से जनता को तकलीफ उठानी पड़ रही है
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
लालगंज, प्रतापगढ़।
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने पश्चिम एशिया में हालात को देखते हुए देश के भीतर उत्पन्न संकट को लेकर मोदी सरकार की बुधवार को कड़ी घेराबंदी की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के भीतर रसोई गैस की किल्लत तथा डीजल व पेट्रोल को लेकर मचे हाहाकार से पूरी तरह बेपरवाह है।
सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि परिवहन तथा पेट्रोलियम क्षेत्र में जिस तरह से जनता को तकलीफ उठानी पड़ रही है यह मोदी सरकार की अपरिपक्वता का द्योतक है। उन्होने कहा कि यह चिन्ताजनक है कि होटल व रेस्तरां तक बंद होने के कगार पर हैं। वहीं उन्होने एयर इण्डिया के टिकट के दामों में एकाएक बढ़ोत्तरी को लेकर भी मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होने कहा कि केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बयान सच्चाई से परे है।
सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश संकट में है और ऐसे में यह सरकार जनता के साथ खड़ी न होकर एयर इण्डिया को लूट और कमाई की छूट दे रही है। उन्होने मौजूदा हालात को लेकर केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के वक्तव्यों और दावों को भी विरोधाभासी करार दिया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात में भी प्रधानमंत्री की चुप्पी रहस्यमय है।
सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार से कहा है कि वह देश के अंदर परिवहन,रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थो को लेकर सामान्य हालात बनाए जाने में बिना किसी दबाव के ठोस पहल सामने लाये। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।
Pramod Tiwari Statement ताजा खबर प्रतापगढ़ Pratapgarh Breaking News. प्रमोद तिवारी बयान केंद्र सरकार पर हमला Attack on Central Government रसोई गैस संकट LPG Crisis पेट्रोल डीजल मुद्दा Petrol Diesel Issue पश्चिम एशिया हालात West Asia Situation मोदी सरकार आलोचना Criticism of Modi Government प्रतापगढ़ राजनीति खबर Pratapgarh Political News एयर इंडिया टिकट विवाद Air India Ticket Price Issue परिवहन संकट Transport Crisis राज्यसभा उपनेता Rajya Sabha Deputy Leader कांग्रेस नेता बयान Congress Leader Statement राष्ट्रीय राजनीति National Politics India उत्तर प्रदेश राजनीतिक समाचार Uttar Pradesh Political News

Comments