करतार सिंह पौनिया बने सोत नदी पर्यावरण पुनर्जीवन ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष
विवेक शर्मा ब्यूरोचीफ टूण्डला
टूण्डला-सोत नदी के संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए कार्यरत सोत नदी पर्यावरण पुनर्जीवन ट्रस्ट ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित अग्रवाल द्वारा संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए करतार सिंह पौनिया को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय ट्रस्ट की समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया।

नियुक्ति की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा कि करतार सिंह पौनिया लंबे समय से सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि पौनिया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सोत नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे अभियान को और अधिक गति मिलेगी।


Comments