ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया 

सूचना पर थाना ककवन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

कानपुर। सोशल मीडिया पर प्रसारित चोरी की सूचना के संबंध में जांच के दौरान थाना ककवन पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम महादेवा में ग्रामीणों द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। सूचना पर थाना ककवन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
 
मौके पर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अभिषेक यादव के रूप में हुई, जिसके पास से एक अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पूछताछ एवं प्राप्त तहरीर के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 14.02.2026 को थाना कल्याणपुर क्षेत्र में राहुल यादव, लकी यादव एवं अभिषेक यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर अभिषेक यादव अपने साथियों के साथ लकी यादव के घर पर मारपीट करने के उद्देश्य से पहुंचा था।
 
इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाजा में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार