नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भदोही में 14 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
भदोही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही के तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जनपद न्यायालय परिसर में बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित कर लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने अधिक से अधिक वादों के आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारण कराने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित व आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा, जिससे वादकारियों को जल्द न्याय मिल सके।

Comments