नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
घरेलू गैस की कीमतें बढ़ी, मिडल क्लास को महंगाई का झटका
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की एलपीजी गैस अब 913 रुपए की मिलेगी।
बस्ती।
दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की एलपीजी गैस अब 913 रुपए की मिलेगी। पहले यह 853 रुपए की थी। वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए की बढ़ेत्तरी हुई है।यह अब 1883 रुपए का मिलेगा। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई है।
इससे पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा किया था। यानी ये बढ़ोतरी करीब एक साल बाद की गई है। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 31 रुपए तक बढ़ाए गए थे। सरकार ने गैस के दामों में बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त की है जब अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते देश में गैस किल्लत की आशंका जताई गई है।
इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये का इजाफा किया गया है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे कारोबारों पर सीधा असर पड़ेगा।मीडियम क्लास के आम नागरिक पर इसका बोझ पड़ेगा सरकार द्वारा बढ हुए दोनों को वापस लेना चाहिए राम जनमानस पर इसका असर पड़ेगा।

Comments