गोरखपुर सड़क हादसे में दूसरा युवक भी जिंदगी की जंग हारा, एमबीबीएस छात्र के बाद इलाज के दौरान मौत;

हिट एंड रन’ में सख्त कार्रवाई की मांग तेज

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

ब्युरो /गोरखपुर कार्यालय

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर। शहर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित चार फाटक ओवरब्रिज के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक और युवक की जान ले ली। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले इसी हादसे में एमबीबीएस छात्र की मौत हो चुकी है। अब इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है, जिससे शहर में आक्रोश और शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों देर रात चार फाटक ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कई लोगों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूटी सवार एमबीबीएस छात्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य उमेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया।
गम्भीर रूप से घायल उमेश शर्मा  के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों का आरोप है कि फॉर्च्यूनर चालक बेहद तेज गति से और गलत दिशा में वाहन चला रहा था, जिससे यह भयावह हादसा हुआ।

डेढ़ साल पहले कराई नसबंदी, फिर भी हुआ तीसरा बच्चा; महिला ने सरकार से मांगा खर्च Read More डेढ़ साल पहले कराई नसबंदी, फिर भी हुआ तीसरा बच्चा; महिला ने सरकार से मांगा खर्च

घटना के बाद से ही क्षेत्र में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मामले में ‘हिट एंड रन’ के तहत कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। उनका कहना है कि सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही ऐसी घटनाओं को रोक सकती है। हलाकि पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के जुर्म में आरोपी गोल्डेन निषाद को जेल भेज चुकी है ।

घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या Read More घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में पहले से ही मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरे युवक की मौत के बाद धाराओं में और बढ़ोतरी की जा सकती है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मिश्रित आबादी वाले गांव का निरीक्षण करने एसडीम एवं सी ओ क्यों लड़ियां पहुंचे  Read More मिश्रित आबादी वाले गांव का निरीक्षण करने एसडीम एवं सी ओ क्यों लड़ियां पहुंचे 

शहर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है। नागरिकों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्ती नहीं हुई तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं और पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार