नौकर से मारपीट के मामलें में पूर्व एमएलसी के बेटे-बहू पर मुकदमा दर्ज

घटना के बाद से पीड़ित भयभीत है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

भदोही। सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के कुसौड़ा गांव में घर की देखभाल करने वाले कर्मचारी के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व एमएलसी स्वर्गीय घनश्याम दूबे के बेटे योगेश दूबे और बहू शैलजा दूबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
 
देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमकौड़िया गांव निवासी धीरज मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह पिछले छह वर्षों से स्वर्गीय घनश्याम दूबे के कुसौड़ा स्थित आवास पर देखभाल का कार्य कर रहा है। 20 दिसंबर को पूर्व एमएलसी की बरसी कार्यक्रम के सिलसिले में परिवार के सदस्य गांव आए थे।
 
पीड़ित का आरोप है कि 14 दिसंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे योगेश दूबे ने उसे मां-बहन की गालियां देते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और टीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद से पीड़ित भयभीत है।
 
मामले में प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर योगेश दूबे और शैलजा दूबे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें