नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
होली खेलने निकले युवक की हत्या ,दो गिरफ्तार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के सियरहां गांव में बुधवार की रात युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बरमोहनी गांव निवासी विशाल सरोज (25) पुत्र सुरेंद्र सरोज मुंबई में रहकर काम करता था। वह एक सप्ताह पूर्व होली की छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार दोपहर वह होली खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
बृहस्पतिवार सुबह सियरहां गांव स्थित जल निगम की पानी टंकी के पास खेत में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। वहीं खेत में करीब 100 मीटर तक शव घसीटे जाने के निशान भी मिले और कई स्थानों पर खून फैला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना से गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। विशाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता सुरेंद्र सरोज ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।सीओ भदोही अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक और उसका चचेरा भाई शराब के नशे में थे और एक ठेलिया लगाने वाले व्यक्ति से उनका विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगने से अधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का चचेरा भाई मौके से भागकर घर चला गया था।पुलिस ने इस मामले में सोनू और भोनू नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
bhadohi crime news Swatantra Prabhat report भदोही हत्या कांड Sierha Village Incident Holi Night Murder Case Youth Beaten to Death Police Action Update Two Accused Arrested Forensic Team Investigation Dog Squad Probe Postmortem Examination Report CO Ashok Kumar Mishra Statement Uttar Pradesh Law and Order Field Crime Scene

Comments