गोरखपुर : गिरफ्तारी न होने से बढ़ा आक्रोश, पांच दिन बाद भी परिजनों को नहीं मिली एफआईआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी

बाँसगांव में हुए मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/ ब्रिजनाथ तिवारी ( गोरखूपुर दक्षिणी)

गोरखपुर, 3 मार्च। गोरखपुर जनपद के बांसगांव क्षेत्र में पत्रकार अग्निवेश सिंह की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में पांच दिन बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

दस्तावेज न मिलने से नाराजगी

पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब तक उन्हें प्रमाणित एफआईआर की कॉपी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की फोटो कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई है। मृतक की पत्नी माधुरी सिंह का कहना है कि प्रशासन की ओर से आवश्यक दस्तावेज देने में टालमटोल की जा रही है। परिवार का आरोप है कि क्षेत्राधिकारी द्वारा मीडिया में हार्ट अटैक से मौत की बात कही जा रही है, जबकि परिजनों का दावा है कि अग्निवेश सिंह के साथ मारपीट की गई थी।

एनएसएस पर्यावरण जागरूकता शिविर: के.के.पी.जी. कॉलेज ने आयोजित किया पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम Read More एनएसएस पर्यावरण जागरूकता शिविर: के.के.पी.जी. कॉलेज ने आयोजित किया पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम

मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव,कोहराम  Read More संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव,कोहराम 

परिजनों के अनुसार, घटना के समय चेहरे और नाक से खून आने के निशान थे। उनका कहना है कि संवेदनशील हिस्से पर गंभीर प्रहार के घातक परिणाम हो सकते हैं। परिवार ने सामूहिक पिटाई का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर ग्रीन योजना केन्द्र का हुआ शुभारंभ Read More पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर ग्रीन योजना केन्द्र का हुआ शुभारंभ

अंतिम संस्कार को लेकर भी उठे सवाल

परिवार का आरोप है कि रात लगभग 11 बजे जल्दबाजी में शवदाह संस्कार करा दिया गया, जबकि वे इसके लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से साक्ष्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही, अगले दिन परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं जारी हैं। स्थानीय लोग भी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की 

Post Comments

Comments