नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Chandra Grahan 2026 LIVE: चंद घंटों में लगेगा चंद्र ग्रहण, जरूर बरतें ये सावधानियाँ
आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर साल 2026 का पहला और बड़ा चंद्रग्रहण लग रहा है।
Chandra Grahan 2026 LIVE: आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर साल 2026 का पहला और बड़ा चंद्रग्रहण लग रहा है। यह चंद्रग्रहण लगभग 3 घंटे 27 मिनट का रहेगा और दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा। शास्त्रों के अनुसार चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में सुबह 6 बजकर 21 मिनट से देशभर में सूतक काल लागू हो चुका है।
सूतक काल में क्या न करें?
-
सूतक काल में बाल और नाखून नहीं कटवाने चाहिए।
-
मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, इसलिए मूर्तियों को स्पर्श करने से बचें।
-
ग्रहण के दौरान खाना-पीना, सोना और शरीर पर तेल की मालिश करना वर्जित माना गया है।
-
बच्चों, वृद्धों, रोगियों और गर्भवती महिलाओं को भोजन या दवा लेने में कोई दोष नहीं माना जाता।
-
सूतक से पहले दूध, दही, अचार, चटनी या मुरब्बे में कुशा डाल देने से इन्हें अशुद्ध नहीं माना जाता।
गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानियां
-
ग्रहण काल में सुई, चाकू, कैंची जैसी नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करें।
-
चंद्रग्रहण के दौरान भोजन पकाने से बचें।
-
ग्रहण के दर्शन करने से परहेज करें।
-
सिलाई, कढ़ाई जैसे कार्य न करें।
आपके शहर में कब दिखेगा चंद्रग्रहण?
-
दिल्ली – शाम 6:21 बजे से, लगभग 29% दृश्य
-
जालंधर – शाम 6:29 बजे से, 25% दृश्य
-
देहरादून – शाम 6:27 बजे से, 29% दृश्य
-
वाराणसी – शाम 6:02 बजे से, 65% दृश्य
-
चंडीगढ़ – शाम 6:22 बजे से, 28% दृश्य
-
जम्मू – शाम 6:31 बजे से, 23% दृश्य
-
इम्फाल – शाम 5:13 बजे से, लगभग 96% (परमग्रास) दृश्य
चंद्रग्रहण में हनुमान चालीसा पाठ के लाभ
Hanuman Chalisa का पाठ चंद्रग्रहण के दौरान अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे मानसिक शांति मिलती है और ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है।
इसी के साथ भक्त Sundara Kanda का पाठ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments