नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म! इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त
PM Kisan Yojana 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि होली के बाद, यानी मार्च के दूसरे सप्ताह में 22वीं किस्त जारी हो सकती है। अंतिम पुष्टि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर ही की जाएगी।
कब जारी हो सकती है 22वीं किस्त?
संभावना है कि किस्त होली के बाद जारी हो। मार्च के दूसरे सप्ताह में 22वीं किस्त ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना जरूरी है।
किन किसानों की किस्त अटक सकती है?
जो किसान अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ ले रहे हैं। जिन्होंने ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी नहीं करवाई है। जिनका भू-सत्यापन (Land Verification) लंबित है। जिनके बैंक खाते से आधार लिंक नहीं है।
ई-केवाईसी कैसे करवाएं?
ई-केवाईसी करवाने के दो तरीके हैं। योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें। आधार नंबर दर्ज कर OTP आधारित सत्यापन पूरा करें। नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवाई जा सकती है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments