.विदाई समारोह में भावुक हुए शिक्षक, सम्मानित किया 

बरेली के श्री पीसी आजाद इंटर कॉलेज बिहार कलां में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी काली चरण के सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई समारोह आयोजित, 22 वर्ष की सेवा के लिए किया गया सम्मान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली / श्री पीसी आजाद इण्टर कालेज बिहार कलां  के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी  काली चरन के सेवा निवृत्त होने पर उनके विदाई समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर राजेन्द्र कुमार गंगवार ने समस्त स्टाफ की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर कर  मार्ल्यापण कर स्वागत -सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने 22 वर्ष के सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यों व व्यवहार की प्रशंसा की तथा सदैव स्वस्थ रहने व कर्मशील रहने की कामना की ।इस दौरान समस्त शिक्षक एवं स्टाफ भावुक हो गया,।
 
इस मौके पर  छदम्मी लाल नीरज गंगवार ' गायत्री देवी शर्मा ' जलज सक्सेना ' प्रमोद स्वरूप, भारती माला , शालिनी सक्सेना ने भी माला पहनाकर व पुष्प  गुच्छ भेंटकर स्वागत किया ।
कार्यक्रम का संचालन  हेम पाल गंगवार ने किया।
 

About The Author

Post Comments

Comments