Haryana Weather: हरियाणा में कल से होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम की पूरी जानकारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी को राज्य में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा, जबकि 28 फरवरी से आंशिक बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी, लेकिन दिन में गर्मी का असर जारी रहेगा।

औसत अधिकतम तापमान में 0.4°C की वृद्धि

प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से लगभग 3.5 डिग्री अधिक चल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रुझान बना रहा तो मार्च के शुरुआती दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है।

सिद्धिविनायक मंदिर की 7 मूर्तियों के मुकुट चोरी  Read More सिद्धिविनायक मंदिर की 7 मूर्तियों के मुकुट चोरी 

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर

जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन का पहला स्थापना दिवस 17 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा Read More जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन का पहला स्थापना दिवस 17 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा

न्यूनतम तापमान भी औसत से ऊपर बना हुआ है। औसतन 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से लगभग 2.3 डिग्री अधिक है।

Read More बलरामपुर डबल मर्डर: सड़क हादसा मामले में हत्या का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें