चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती की मौत, शिनाख्त नहीं

राजकुमार यादव Picture
Published On


लंभुआ (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर–जफराबाद रेलखंड पर गुरुवार तड़के एक अज्ञात युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही लंभुआ रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब तीन बजे ब्लॉक रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से लगभग 100 मीटर पूर्व, पोल संख्या 892/2931 के पास वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22355) की चपेट में आने से करीब 22 वर्षीय युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह ट्रेन बिहार के पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ जा रही थी। घटना के बाद ट्रेन चालक ने तत्काल लंभुआ स्टेशन मास्टर को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और उसे सुल्तानपुर जीआरपी को सौंप दिया। कांस्टेबल एच.एल. मीणा ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। आसपास के थानों को सूचना भेज दी गई है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ वापस लौट रहे पीड़ित  Read More सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ वापस लौट रहे पीड़ित 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें