गोरखपुर एम्स क्षेत्र कुसम्ही जंगल में दिनदहाड़े महिला से लूट, गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार

बाइक सवार बदमाश बुढ़िया माता मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं महिला को बनाया निशाना

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

ब्युरो/ एस  एम  त्रिपाठी

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल इलाके में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुढ़िया माता मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक महिला के गले से बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया और बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार पूनम चौरसिया पत्नी राघवेन्द्र चौरसिया, निवासी बड़की बभनी, थाना कोतवाली देवरिया, अपनी जेठानी ममता के साथ बुढ़िया माई मंदिर दर्शन करने आई थीं। दर्शन के बाद दोनों महिलाएं घर लौट रही थीं। जैसे ही वे कुसम्ही जंगल के सुनसान मार्ग से गुजर रही थीं, रास्ते में पहले से खड़ा एक युवक अचानक उनके करीब आ गया। वहीं थोड़ी दूरी पर एक अन्य युवक मोटरसाइकिल स्टार्ट किए खड़ा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैदल खड़े युवक ने झपट्टा मारकर पूनम के गले से मंगलसूत्र खींच लिया। घटना इतनी अचानक हुई कि महिलाएं कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही आरोपी भागकर आगे खड़े बाइक सवार के साथ बैठ गया और तेज रफ्तार से फरार हो गया।

शिक्षा, संगठन और संघर्ष ही परिवर्तन का मार्ग: संतोष आर्मी Read More शिक्षा, संगठन और संघर्ष ही परिवर्तन का मार्ग: संतोष आर्मी

 छीना-झपटी के दौरान एक आरोपी का एक पैर का चप्पल मौके पर ही छूट गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना से घबराई पीड़िता ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस जंगल क्षेत्र के रास्तों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। साथ ही छोड़े गए चप्पल के आधार पर भी बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

"बेटी शिक्षा अभियान अब डिजिटल हुई उड़ान" के तहत तरुण चेतना ने कराया प्रशिक्षण Read More "बेटी शिक्षा अभियान अब डिजिटल हुई उड़ान" के तहत तरुण चेतना ने कराया प्रशिक्षण

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुसम्ही जंगल का इलाका पहले भी आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। सुनसान मार्ग होने के कारण यहां राहगीर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

बलिया में खाकी का कहर: सिपाही ने गर्भवती महिला को पीटा, जमीन विवाद में पहुंची थी पुलिस वीडियो वायरल Read More बलिया में खाकी का कहर: सिपाही ने गर्भवती महिला को पीटा, जमीन विवाद में पहुंची थी पुलिस वीडियो वायरल

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई

Post Comments

Comments