रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या का मामला 

सुल्तानपुर में अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Sultanpur Swatantra Prabhat Picture
Published On

उठाई कई मांग


, WhatsApp Image 2026-02-13 at 13.02.25

सुल्तानपुर - अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में था। ट्रस्ट ने हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की।

रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता फारूक अहमद खान की हत्या 11 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे जिला परिषद कार्यालय में गोली मारकर कर दी गई थी। इस घटना के बाद अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त है।

अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक एम.एच. खान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई।

खजनी ब्लॉक में कृमि मुक्ति व एमआर टीकाकरण को लेकर व्यापक तैयारी Read More खजनी ब्लॉक में कृमि मुक्ति व एमआर टीकाकरण को लेकर व्यापक तैयारी

ट्रस्ट की प्रमुख मांगों में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट (अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम) को तत्काल लागू करना, मृतक के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना, हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई करना और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाना शामिल है।

डीएम ने सीडीओ के साथ कादीपुर ब्लॉक का किया निरीक्षण Read More डीएम ने सीडीओ के साथ कादीपुर ब्लॉक का किया निरीक्षण

इसके अतिरिक्त, ट्रस्ट ने मृतक अधिवक्ता के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और परिवार को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की भी मांग की। ट्रस्ट ने अधिवक्ताओं के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न को रोकने का भी आग्रह किया।

भारत-नेपाल सीमा पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित:बलरामपुर में विधायक ने किया शुभारंभ Read More भारत-नेपाल सीमा पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित:बलरामपुर में विधायक ने किया शुभारंभ

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें