नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नौरंगाबाद में पिंजरे में कैद हुआ 'दहशत' का पर्याय बना तेंदुआ
ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
सिंगाही-खीरी। उत्तर बेलरायां रेंज के नौरंगाबाद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खौफ का कारण बना तेंदुआ आखिरकार गुरुवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने से जहां एक ओर स्थानीय ग्रामीणों ने चैन की सांस ली है, वहीं वन विभाग की टीम ने भी अपनी कड़ी मशक्कत के सफल होने पर संतोष व्यक्त किया है। मामले की गंभीरता तब बढ़ी जब 25 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में देखा गया कि तेंदुए के पैर में कुछ फंसा हुआ है।
जख्मी होने के कारण तेंदुआ काफी आक्रामक हो गया था और लगातार आबादी वाले इलाकों में अपनी सक्रियता बढ़ाकर आतंक मचा रहा था।तेंदुए की मौजूदगी और ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। इलाके में अलग अलग स्थानों पर दो पिंजरे और तेंदुए की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरे भी लगाए गए। टीम लगातार इलाके में गश्त भी कर रही थी।
कई दिनों के इंतजार के बाद, गुरुवार सुबह तेंदुआ बिछाए गए जाल में फंस गया और पिंजरे में कैद हो गया। सुबह जैसे ही ग्रामीणों को तेंदुए के पकड़े जाने की भनक लगी, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बेलरायां रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शोसल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर पिंजरे लगाए गए थे जिसमे आज सुबह तेंदुआ फंस गया प्रथम द्रष्टया उसके पैर में कोई चोट नही है, उसे मेडिकल परीक्षण कराने के बाद करतनिया के जंगल मे छोड़ दिया जायेगा।

Comments