विश्वास की हैट्रिक: सुभाष पांडे लगातार तीसरी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष

कर्मचारियों के भरोसे का नाम सुभाष पांडे,  सुभाष पांडे बोले— कर्मचारियों का हित ही मेरी प्राथमिकत, लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने सुभाष पांडे का शुकुल बाजार में हुआ भव्य स्वागत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शुकुल बाजार अमेठी। ग्राम विकास एसोसिएसन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर सुभाष पांडे का शुकुल बाजार में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभागीय कर्मचारियों तथा प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।स्वागत समारोह में ग्राम विकास एसोसिएसन के जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला संयोजक मीडिया विभाग सुशील कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक व रोजगार सेवक मौजूद रहे। सभी ने माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी।
 
ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष पांडे ने विभागीय कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे तथा उनकी हर समस्या के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। वेतन विसंगतियों के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाते हुए उसके निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने की बात कही।सुभाष पांडे पूर्व में शुकुल बाजार विकासखंड में सेवाएं दे चुके हैं, जिसके चलते क्षेत्र में उन्हें विशेष मान-सम्मान व प्रतिष्ठा प्राप्त है। उनके निर्विरोध तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर सैकड़ों प्रबुद्धजन, सहयोगी कर्मचारी एवं शुभचिंतक उन्हें बधाई देने पहुंचे।
 
समारोह का वातावरण उत्साह, सम्मान और संगठनात्मक एकता के भाव से ओत-प्रोत रहा। प्रमुख रूप से संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग के जिला संयोजक सुशील कुमार मिश्रा,ब्लॉक अध्यक्ष रवि यादव, ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी नीरज कुमार, ग्राम विकास अधिकारी कामिनी गिरी ,ग्राम विकास अधिकारी सुरेश मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी पुनीत राज कौशल, ग्राम विकास अधिकारी अमरनाथ तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी सूरज पटेल, पूर्व प्रधान उदय नारायण मिश्रा, प्रधान रमई,पूर्व प्रधान दलन सिंह, पूर्व प्रधान रामसुंदर यादव सहित समस्त ग्राम विकास अधिकारी पंचायत सहायक, रोजगार सेवक वह क्षेत्र के संभ्रांतजन मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार