Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी को पैर में लगी गोली

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 8 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल बदमाश को काबू कर पुलिस ने सीएचसी सांपला में भर्ती करवाया है।

तड़के 4 बजे घेराबंदी, पुलिस पर की फायरिंग

सीआईए-1 इंचार्ज कुलदीप के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव रिटोली में शराब के ठेके पर फायरिंग का आरोपी मोहन उर्फ मोनू सांपला- बेरी रोड पर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तड़के करीब 4 बजे मौके पर पहुंची और आरोपी को घेर लिया।

पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

Hydrogen Train: हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफल, जानें पूरा रूट  Read More Hydrogen Train: हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफल, जानें पूरा रूट

8 राउंड चली गोलियां, बदमाश घायल

कोलहरिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता शिविर का हुआ  आयोजन Read More कोलहरिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जागरूकता शिविर का हुआ  आयोजन

पुलिस की ओर से करीब 8 राउंड फायर किए गए। मुठभेड़ के दौरान मोहन (30) के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर अस्पताल पहुंचाया।

Special Train: हरियाणा से खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, ये स्पेशल ट्रेन हुई शुरू Read More Special Train: हरियाणा से खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, ये स्पेशल ट्रेन हुई शुरू

बुलेटप्रूफ जैकेट से बची एएसआई की जान

मुठभेड़ के दौरान सीआईए-1 के एएसआई विनोद पर भी आरोपी ने गोली चलाई, जो उनकी छाती की ओर लगी। हालांकि, उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई।

पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार, मोहन उर्फ मोनू पर रिटोली शराब ठेके पर फायरिंग के अलावा करीब पांच अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एक गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस अब फायरिंग में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पूछताछ के बाद खुलेंगे और राज

सीआईए-1 इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें