संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
बुजुर्ग व्यक्ति की आग में जलकर मौके पर हुई मौत इलाके में मचा हड़कंप
गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में लगी आग
सीतापुर- जनपद सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर में रखे छोटे गैस सिलेंडर से हुए गैस रिसाव के चलते अचानक आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार भवानीपुर गांव निवासी रामनाथ पासी पुत्र स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद (उम्र करीब 51 वर्ष) मजदूरी कर जीवन यापन करता था और घर में अकेला रहता था।
मंगलवार रात वह खाना बनाने के बाद सभी चीजें बंद कर बिस्तर पर लेटा हुआ था। इसी दौरान 5 लीटर के छोटे गैस सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव हुआ और अचानक आग लगते ही पूरे कमरे में आग फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाली लहरपुर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रामनाथ पासी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद फायर सर्विस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण हुआ प्रतीत होता है। उनके अकेले रहने के कारण समय पर किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी!!

Comments