संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
आदर्श दुबे की घातक गेंदबाजी से मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में स्टेडियम रेड को स्टेडियम ब्लू ने 6 विकेट से दी शिकस्त
प्रतापगढ़। जिला खेल कार्यालय के क्रिकेट मैदान पर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें टॉस जीतकर स्टेडियम रेड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी,जिसमें लिटिल सरोज ने 38 और रेहान खान ने 34 रनों का योगदान दिया।स्टेडियम ब्लू के कप्तान आदर्श दुबे ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ब्लू ने 20 ओवरों में ही मैच अपने नाम कर लिया। स्टेडियम ब्लू के लिए रुस्तम ने 76 और सुजल ने 19 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम रेड के लिए अयान खान ने दो विकेट झटके।
इस प्रकार मैच को स्टेडियम ब्लू ने अपने नाम किया। मैच के अंपायर रमन और अरबाज रहे उक्त मौके पर जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज,उप खेल अधिकारी और ताइक्वांडो प्रशिक्षक रंजीत यादव ,पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और क्रिकेट प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला,पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव,कबड्डी प्रशिक्षक जेपी यादव,फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश,कुश्ती प्रशिक्षक अरविंद कुमार,जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह,जिला क्रिकेट संघ के आयोजन सचिव दुर्गेश तिवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर निखिल राणा उपस्थित रहे।

Comments