महाशिवरात्रि रमजान को लेकर क्षेत्राधिकारी ने थाने में की गोष्टी दिया निर्देश

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बरेली/नवाबगंज क्षेत्र अधिकारी निलेश मिश्रा ने क्यों लड़िया थाना प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व के साथ रमजान पर शांति व्यवस्था कायम रखने को थाना परिसर में गोष्ठी की यहां पर भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए क्षेत्र अधिकारी ने लोगों से महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विस्तृत चर्चा की।
 
 साथ ही महेशपुर में स्थित शिव मंदिर पर लगने वाले विशाल मेले का क्षेत्रवासियों से सुझाव मांगे इसके साथ ही अन्य शिव मंदिरों पर भी जल अभिषेक को लेकर ग्राम प्रधानों से चर्चा की और विस्तृत सुझाव मांगे गए साथ ही उन्होंने महाशिवरात्रि रमजान होली जैसे पर्व पर खुराफात करने वालों पर पहली नजर रखने का निर्देश क्यों लड़ियां पुलिस को दिए ।
 
साथ ही उन्होंने कहा किसी को भी कानून हाथ में लेने की आवश्यकता नहीं है कहीं पर खुराफात होने की संभावना हो तो इसकी सूचना शीघ्र पुलिस को दें इसी दौरान साइबर क्राइम को लेकर हेड कांस्टेबल नवीन कुमार ने विस्तृत जानकारी दी और कहा अपनी ओटीपी किसी भी अनजान व्यक्ति को ना दें यदि कोई वीडियो कॉल करके फर्जी पुलिस वाला बनके या सड़क दुर्घटना होने जैसी जानकारी देकर पैसे मांगता है तो उसे पैसे न दिए जाएं।
 
 परंतु अपने परिचित को संपर्क कर असलियत की जानकारी प्राप्त करें साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दें या 1930 पर फोन करके अपनी समस्या दर्ज करायें इस पर पुलिस कार्यवाही करेगी क्षेत्राधिकार द्वारा क्षेत्रवासियों से अन्य कार्यों में भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की यहां पर उपस्थित क्षेत्राधिकारी  निलेश मिश्रा प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह इंस्पेक्टर क्रायम शैलेंद्र कुमार उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह देशराज सिंह तोमर एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित था यहीं पर ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार गंगवार रफीक अहमद राधेश्याम फारूक अहमद आजम खान अनीस अहमद त्रिवेंद्र कुमार जयवीर वर्मा लल्ला खां समेत क्षेत्र के गढ़ मान्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें