राजनीति
बरही की धरती पर पहली बार होगा बिजनेस कॉन्क्लेव, व्यापारियों को मिलेंगे बिजनेस के नए आइडिया
क्या आप भी अपने बिजनेस को देना चाहते हैं नई पहचान? विशेषज्ञ बताएंगे सफलता के नए मंत्र
बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही की धरती पर पहली बार भव्य बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों, उद्यमियों और युवा स्टार्टअप्स को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम 09 फरवरी, सोमवार को बरही बुलॉक स्थित बरही टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों के व्यापारियों का स्वागत किया जाएगा। कॉन्क्लेव में प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और उद्योग जगत से जुड़े वक्ता अपने अनुभव साझा करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रोकन प्रॉमिसेस के लेखक मृत्युंजय शर्मा होंगे। इसके साथ ही प्रमुख वक्ताओं में बिजनेस कंसल्टेंट पंकज सोनी, सीए कंसल्टेंट अभिषेक कुमार (रांची), प्रसिद्ध व्यवसायी आशीष कुमार तथा बिजनेस एडवाइजर रंजीत चंद्रवंशी शामिल रहेंगे, जो आधुनिक बिजनेस मॉडल, वित्तीय प्रबंधन, मार्केटिंग रणनीतियों और नए निवेश अवसरों पर विस्तार से जानकारी देंगे।
इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य बरही जैसे छोटे शहरों में व्यापार की अपार संभावनाओं को पहचान दिलाना और स्थानीय व्यापारियों को नए युग की तकनीकों व योजनाओं से जोड़ना है। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से व्यापारियों को अपने व्यवसाय के विस्तार, बेहतर प्रबंधन और प्रतिस्पर्धात्मक बाजार में मजबूत पहचान बनाने के लिए व्यावहारिक सुझाव मिलेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह आयोजन बरही के देवचंदा मोड़ स्थित श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल की देखरेख में किया जा रहा है।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि बरही जैसे छोटे शहरों में व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है सही मार्गदर्शन और आधुनिक जानकारी की। इस बिजनेस कॉन्क्लेव के माध्यम से हम स्थानीय व्यापारियों और युवाओं को ऐसे विशेषज्ञों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जो उन्हें नए अवसरों की पहचान कराने और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह कॉन्क्लेव क्षेत्र में उद्यमिता और व्यावसायिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
breaking news hindi news बरही हज़ारीबाग Swantantra prabhat news Swantantra prabhat Jharkhand news भव्य बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन बरही की धरती पर पहली बार होगा बिजनेस कॉन्क्लेव व्यापारियों को मिलेंगे बिजनेस के नए आइडिया क्या आप भी अपने बिजनेस को देना चाहते हैं नई पहचान? विशेषज्ञ बताएंगे सफलता के नए मंत्र

Comments