SIR में  फर्जी तरीके से फार्म 7 भरवाने का आरोप

सपा  ने नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में किया इटवा तहसील का घेराव, ज्ञापन सौंपा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान एसआइआर में फर्जी तरीके से फार्म सात भराकर नाम काटने की साजिश को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने इटवा तहसील का घेराव किया। शनिवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित ज्ञापन एसडीएम इटवा कुणाल को सौंपा गया। इसमें की जा रही गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
1770470226118
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। जनता का भाजपा सरकार से मोह भंग हो रहा है। इसलिए भाजपा डर गई है और पीएडीए को निशाना बनाकर मुस्लिम, पिछड़ों, दलितों का नाम काटने का षड्यंत्र किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
 नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि एक नेता डराने की धमकी देते हैं, हम लोग संघर्ष करने वाले हैं। डरने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो साजिश रच रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए, नहीं तो कार्यकर्ता कोर्ट से मुकदमा दर्ज कराने का काम करेंगे। डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून ने कहा कि यदि गड़बड़ी नहीं रुकी तो सपा कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
 
सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि मतदाता सूची गड़बड़ी को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा। वोटों की चोरी की जा रही है। सपा हर स्तर पर संघर्ष करेगी। जेल जाने से हम लोग नहीं डरते हैं।
 
प्रशासन से मांग करते हैं कि इसकी निष्पक्ष जांच की जाए।   सपा जिला महासचिव कमरूज्जमां खान व मणीन्द्र मिश्रा  ने कहा कि सरकार के किसी दबाव में सपा झुकने वाली नहीं है। प्रदेश सचिव बेचई यादच, विधानसभा अध्यक्ष बब्लू खान, महासचिव अब्दुल लतीफ ने भी  संबोधित किया। इस दौरान सत्येंद्र पाल यादव, राजीव कुमार  सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें