पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अल्टो कार पलटी

गाजियाबाद के 2 SI समेत 4 घायल, रेप के आरोपी को बिहार से ला रहे थे

Sultanpur Swatantra Prabhat Picture
Published On


WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.24.37

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को सुबह दस बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां किमी 97 पर एक अल्टो कार पलट गई। जिसमें गाजियाबाद में तैनात दो उप निरीक्षक, बलत्कार के एक आरोपी समेत गाड़ी का चालक भी घायल हो गया। सभी को PRV टीम व यूपीडा की टीम ने पिठला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से आरोपी व चालक को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास थाना क्षेत्र के डेहरी निवासी विश्वकांत पुत्र लाल बिहारी के विरुद्ध रेप का मामला दर्ज था। जिसे गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक अतुल कुमार व उप निरीक्षक विपिन कुमार बिहार गए। आरोपी को गिरफ्तार कर वे अल्टो कार से लेकर उसे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गाजियाबाद जा रहे थे। कार को चालक वसीम चला रहा था। कार जब एक्सप्रेस-वे पर किमी 97 पर पहुंची कि एकाएक चालक नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकरा कर कई बार पलटी।

 

बजट में अनाज पैदा करने वाले किसानों की अनदेखी, एमएसपी पर चुप्पी, अन्नश्री कहे गए बाजरे का तो जिक्र तक नहीं Read More बजट में अनाज पैदा करने वाले किसानों की अनदेखी, एमएसपी पर चुप्पी, अन्नश्री कहे गए बाजरे का तो जिक्र तक नहीं

दिशा छात्र संगठन के छात्रों पर जानलेवा हमला करने वालो पर एफ़आईआर करवाने के लिए चीफ़ प्राक्टर को ज्ञापन प्रदर्शन। Read More दिशा छात्र संगठन के छात्रों पर जानलेवा हमला करने वालो पर एफ़आईआर करवाने के लिए चीफ़ प्राक्टर को ज्ञापन प्रदर्शन।

WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.24.37 (1)

बीजपुर-बखरिहवा मार्ग पर बाइक दुर्घटना, दो युवक गंभीर रूप से घायल Read More बीजपुर-बखरिहवा मार्ग पर बाइक दुर्घटना, दो युवक गंभीर रूप से घायल

 

हादसे में अल्टो चालक सभी घायल हुए। सूचना पर PRV 6105 के चालक सुनील कुमार सिंह और वंश कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं यूपीडा की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची। कार से सभी घायलो को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से पिठला अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बलात्कार के आरोपी विश्वकांत और चालक वसीम की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया है। 
थानाध्यक्ष बल्दीराय नारद मुनि सिंह ने बताया कि घटना जानकारी में है। मामले में जांच की जा रही

 

WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.24.37 (1)

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें