कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया अधिकारियों के संग बैठक

आगामी जनगणना कार्य को पूरी तरह डिज़ीटल करने पर जोर, जिलाधिकारी ने दिये संबंधितों को निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनगणना की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी जनगणना कार्य को पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपादित किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य से जुड़े सभी मास्टर ट्रेनर एवं गणना में लगाए जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का प्रशिक्षण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न आए।

IMG-20260206-WA0109

डीएवी में बालिकाओं  ने लहराया अपना परचम, विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल Read More डीएवी में बालिकाओं ने लहराया अपना परचम, विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल

जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल जनगणना के सफल क्रियान्वयन के लिए तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता, इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा उपकरणों की अग्रिम जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार कर सभी संबंधितों को समय रहते सूचित किया जाए, जिससे प्रत्येक कार्मिक को ऐप एवं सॉफ्टवेयर के उपयोग की पूर्ण जानकारी हो सके।

वेदांता पावर प्लांट में बहुत बड़ी हादसा, हादसे में पीपरखाड़ के  तीन मजदूरों की मौत Read More वेदांता पावर प्लांट में बहुत बड़ी हादसा, हादसे में पीपरखाड़ के तीन मजदूरों की मौत

बैठक में जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य हेतु एक अलग कक्ष स्थापित किए जाने के निर्देश भी दिए, जिससे जनगणना से संबंधित व्यय एवं संसाधनों का समुचित प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मूकल आनन्द पाण्डेय, जिला अर्थ संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

पीएमएफएमई योजना के तहत मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का जिलाधिकारी ने  किया उद्घाटन Read More पीएमएफएमई योजना के तहत मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें