जीआरपी पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को पकड़ा 

तलाशी के दौरान उसके पास से रेडमी कंपनी का ग्रे कलर का टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया गया।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 
 
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
नैनी ,प्रयागराज ।
 
बुधवार को छिवकी रेलवे स्टेशन पर एक शातिर मोबाइल चोर इंद्रजीत सिंह को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी का एक रेडमी स्मार्टफोन बरामद हुआ है।एडीजी रेलवे और एसपी रेलवे प्रयागराज के निर्देश पर इन दिनों रेलवे परिसरों में चोरी, छिनैती और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
 
इसी अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई।बुधवार सुबह  जीआरपी थाना प्रभारी अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम छिवकी स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रही थी।जीआरपी पुलिस टीम प्लेटफार्म नंबर-1पर हावड़ा एंड की ओर पहुंची। वहां एक युवक पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में दिखा, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह (28 वर्ष) पुत्र निवासी देवघाट झलवा, थाना एयरपोर्ट, प्रयागराज के रूप में हुई।
 
तलाशी के दौरान उसके पास से रेडमी कंपनी का ग्रे कलर का टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया गया। जांच में पता चला कि यह मोबाइल मुकदमा बीएनएस के तहत दर्ज चोरी के एक मामले से संबंधित है।पूछताछ में आरोपी इंद्रजीत ने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाता था।
 
खासकर सो रहे या लापरवाह यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामान चोरी करना उसकी आदत थी। चोरी से मिले पैसों से वह अपने शौक और ऐशो-आराम पूरे करता था।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें