ई-बीएलओ ऐप पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले भदोही के 08 बीएलओ को मिलेगा प्रोत्साहन

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

भदोही। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्य में ई-बीएलओ ऐप के प्रभावी उपयोग को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश ने जनपद भदोही के आठ सर्वश्रेष्ठ बूथ लेवल अधिकारियों  को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की अनुमन्यता दी है।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) भदोही को भेजे गए पत्र के अनुसार, ई-बीएलओ ऐप पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की प्रविष्टि करने वाले बीएलओ को यह प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आयोग स्तर पर लिए गए निर्णय के क्रम में जनपद भदोही में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ का चयन किया गया है।
 
प्रोत्साहन सूची में विकास खंड डीघ के ग्राम पंचायत सोनैचा के बीएलओ राजनाथ यादव को प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 10,000 रुपये, विकास खंड औराई के ग्राम पंचायत उमरहा के बीएलओ सतीश कुमार चौबे को द्वितीय स्थान पर 8,000 रुपये, जबकि विकास खंड डीघ के ग्राम पंचायत त्रिभुवनपुर के राजीव कुमार गुप्ता को तृतीय स्थान पर 6,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
 
इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच अन्य बीएलओ को 3,000-3,000 रुपये की सांत्वना प्रोत्साहन राशि देने की स्वीकृति दी गई है। इनमें विकास खंड औराई के डेरवा ग्राम पंचायत के आलोक कुमार मिश्र, जाठी के हृदय नारायण, डीघ विकास खंड के ग्राम पंचायत डीघ के दयाशंकर, औराई विकास खंड के दिघवट के अमरनाथ पटेल तथा डीघ विकास खंड के मवैयाथान सिंह के विनोद कुमार शामिल हैं। इस पहल से बीएलओ के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता, तकनीकी दक्षता एवं गति आएगी, साथ ही डिजिटल माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया को सशक्त बनाने में भी मदद मिलेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें