राजनीति
मरकरी पब्लिक इंटर कॉलेज में भव्य वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।
लखन
ऊ।
ऊ।राजधानी लखनऊ के नीलमथा क्षेत्र स्थित मरकरी पब्लिक इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, अनुशासन और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
महोत्सव का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों का मन मोह लिया, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को भी उजागर किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रबंधक रंजीत सिंह की अहम भूमिका रही।
उन्होंने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय स्टाफ के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों एवं स्टाफ ने भी कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरविंदर जीत, प्रमोद शर्मा एवं भारत भूषण (नामित सदस्य, छावनी परिषद, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होती हैं।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उत्सव के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

Comments