भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में माघ मेले के कैंप में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ।यह कार्यक्रम प्रबंधक सचिव कुंवर जी तिवारी की अध्यक्षता में किया गया।मंच संचालन हास्य कवि अशोक बेशरम जी ने किया।जिसमें उपस्थित कवि एवं कवयित्री मुख्य रूप अशोक बेशरम जी, बिहारी लाल अंबर जी, संतोष शुक्ला समर्थ जी, जितेंद्र मिश्र जलज जी,अमित आभास, राधा शुक्ला अपने काव्य पाठ के माध्यम से लोगों को ओत प्रोत किया कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम को सफल बनाया।
 
संस्था के द्वारा कवि सम्मेलन के साथ-साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ जिसमें समाज के तमाम समाजसेवी समाजसेविका एवं संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गणों का अंग वस्त्र,प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ पुष्पों की माला पहनकर सम्मानित किया गया।
 
इस कार्यक्रम में सर्वश्री श्याम नारायण पाठक जी,धीरज यादव, सुनील मिश्रा, एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव,सहदेव चौरसिया, संदीप केसरवानी ,सुनील कुशवाहा, विकास मिश्रा,प्रवीण तिवारी ,राजित प्रसाद शर्मा ,ऋषि दीक्षित ,विनोद गोरानी ,धीरज रजवानी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव ,डॉक्टर सुनीता विश्वकर्मा ,डॉक्टर संगम लाल विश्वकर्मा ,अनिल विश्वकर्मा ,ज्ञान प्रकाश मिश्रा, इंदु प्रकाश सिंह ,अनुपम पांडे, नीरज पांडे, शशिकांत पांडे ,सुनील कुमार पांडे ,शिबू सिंह, प्रियांशु उपाध्याय, उज्जवल यादव ,गौरव यादव ,सनी यादव ,सौरव यादव ,आर्यन यादव, कार्तिकेय तिवारी ,तुलसी तिवारी, शैलेंद्र पाल आदि लोगों ने अपनी कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का लुफ्त उठाया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें