मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 65 मरीजों का हुआ उपचार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

डलमऊ रायबरेली- कटघर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ मेला लगा। इसमें बुखार,सर्दी जुकाम, शुगर, उच्च रक्तचाप,मलेरिया, पैथालॉजी में जांच की गई।निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।चिकित्साधिकारी डा.रूपाली शुक्ला ने बताया कि मेले में कुल 65 मरीजों का पंजीकरण किया गया जिसमें 22पुरुष , 32महिलाओं एवं 11बच्चों का पंजीकरण हुआ।
 
स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग से संबंधित सेवाएं जैसे मातृ- शिशु कल्याण, जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी व गैर संचारी रोगों से संबंधित सेवाएं प्रदान करना व उनका प्रचार-प्रसार करना है। हर रविवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन होता है। इसका लाभ ग्रामीणों को लेना चाहिए। इस दौरान फार्मासिस्ट रविन्द्र, लैब टेक्नीशियन अनुपम यादव,एएनएम बीनू चौधरी,स्टाफ नर्स प्रियंका वर्मा, एसएलए संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments