सोनभद्र विकास समिति के तत्वावधान में महिला संगोष्ठी का आयोजन

महिलाओं को उनके हक, अधिकार सहित स्वालम्बन के माध्यम से आगे बढ़ने पर जोर

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

 सोनभद्र विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से संस्था कार्य क्षेत्र के ग्राम कुकराही मे महिला संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं को उनके हक, अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के संकल्प के साथ महिलाओं ने स्वावलंबन के माध्यम से आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठाने का संदेश लिया।

IMG-20260118-WA0050

सोनभद्र बेजुबान पर बरसी क्रूरता पत्थर से मार-मारकर 6 माह की बछिया को उतारा मौत के घाट, ओबरा में तनाव Read More सोनभद्र बेजुबान पर बरसी क्रूरता पत्थर से मार-मारकर 6 माह की बछिया को उतारा मौत के घाट, ओबरा में तनाव

सत्र में संस्था काउन्सलर साधना सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता रेखा ने कहा कि घरेलू कार्य—जैसे झाड़ू-पोंछा स्वयं करने से शरीर में लचीलापन और फुर्ती बनी रहती है। उन्होंने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर टीकाकरण कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान कार्य कर रही हैं, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक महिलाएं शोषण और पीड़ा का सामना करती हैं।

खेत में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी Read More खेत में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी

ऐसे में महिलाओं का स्वावलंबी होना और अपने हक-अधिकार के लिए मुखर होना जरूरी है। उन्होंने समाज में महिला-पुरुष समानता को व्यवहार में लाने की अपील की सोनभद्र विकास समिति के सचिव राजेश चौबे द्वारा बताया गया कि इसी प्रकार से महिला संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन संस्था कार्य क्षेत्र के सभी गांव मे आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सोनभद्र विकास समिति से काउंसलर साधना सिंह, सामाजिक कार्यकर्त्ता रेखा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

बलराम महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजन के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का  शुभारंभ। Read More बलराम महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजन के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का  शुभारंभ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें