Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन से होगी झमाझम बारिश, जानें अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग ने हरियाणा समेत कई राज्यों में घने कोहरे, शीतलहर और ठंडे दिन को लेकर चेतावनी जारी की हुई है। पहाड़ों में तापमान में आई तेज गिरावट का असर अब मैदानी इलाकों में साफ नजर आ रहा है। हरियाणा के कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री के आसपास पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 1 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। गुरुवार को हरियाणा के हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री कम है।

17 जनवरी तक रहेगा मौसम शुष्क

मौसम विभाग का कहना है कि 17 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान रात का तापमान काफी नीचे रहेगा और शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

Haryana: हरियाणा के हिसार में इनकम टैक्स विभाग की रेड, जानें पूरा मामला Read More Haryana: हरियाणा के हिसार में इनकम टैक्स विभाग की रेड, जानें पूरा मामला

18–19 जनवरी को बदल सकता है मौसम

Haryana: हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये Read More Haryana: हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

18 और 19 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है और ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Haryana: हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन हुए शुरू, इस दिन होंगे चुनाव Read More Haryana: हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन हुए शुरू, इस दिन होंगे चुनाव

दिन-प्रतिदिन मौसम का पूर्वानुमान

16 जनवरी 2026 को सुबह और दोपहर ठंड व कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 20–22°C के आसपास, रात में शीतलहर की संभावना है। 17 जनवरी को दिन में मौसम साफ, तापमान करीब 10°C के आसपास रहने का अनुमान है।

18 जनवरी को धूप निकलने की संभावना, मौसम अपेक्षाकृत स्थिर, रात ठंडी रहेगी।  19 जनवरी को अधिकतम तापमान में गिरावट, तापमान 10–12°C के आसपास, हल्की बारिश की संभावना है।

20 जनवरी को मौसम साफ होने लगेगा, तापमान में हल्की बढ़ोतरी, हालांकि कोल्डवेव जारी रहेगी। 21 जनवरी को हल्के बादल और धूप के बीच मौसम बना रहेगा। 22 जनवरी को बादल छाए रहने की संभावना, अधिकतम तापमान 15–20°C, कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments