Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए मौसम विभाग ने नया टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 72 घंटे बाद उत्तर भारत के 6 राज्यों समेत देश के कुल 8 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 15 शहरों में भीषण शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है।

हालांकि, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए पर्यटकों के लिए यह खबर राहत भरी मानी जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इन 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 20 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

इसके अलावा 18 से 20 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश के आसार हैं, जबकि 19 और 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश हो सकती है। 14 जनवरी को लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।

Vande Mataram New Guideline: विवादित पंक्तियां जो पहले हटाई गई थीं, अब फिर जोड़ी गईं Read More Vande Mataram New Guideline: विवादित पंक्तियां जो पहले हटाई गई थीं, अब फिर जोड़ी गईं

दिल्ली में फिर बढ़ेगी ठंड

दिल्ली-एनसीआर में 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। वहीं 15 से 17 जनवरी के बीच सुबह और रात में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दौरान 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

Haryana: हरियाणा में औद्योगिक विकास की रफ्तार होगी तेज, KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर Read More Haryana: हरियाणा में औद्योगिक विकास की रफ्तार होगी तेज, KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे 5 नए शहर

उत्तर प्रदेश में बारिश और शीतलहर का डबल असर

उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 15 जनवरी को गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, मथुरा, मेरठ, नोएडा, झांसी, बरेली और अलीगढ़ में भीषण शीतलहर की चेतावनी दी गई है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

बिहार में भीषण ठंड और कोहरा

बिहार में 15 जनवरी को कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। पटना, सिवान, बक्सर, भोजपुर, सारण, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी में खतरनाक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी से 20 जनवरी तक लगातार 5 दिन हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मनाली, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बर्फबारी के आसार हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

उत्तराखंड में शीतलहर का असर

उत्तराखंड में 15 जनवरी को ठंड और तेज होने वाली है। पिथौरागढ़, चमोली, लैंसडाउन, नैनीताल और धनोल्टी में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह के समय शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान में बारिश और कोहरे का अलर्ट

राजस्थान में 19 और 20 जनवरी को बारिश से परेशानी बढ़ सकती है। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, सीकर और बीकानेर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चुरू, श्रीगंगानगर, भरतपुर और अलवर में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश में कंपकंपाती ठंड

मध्य प्रदेश में 15 जनवरी को चित्रकूट, नौगांव, मुरैना, खजुराहो और करौंदी में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। सुबह के समय ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपा सकती हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments