Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों ने बीते साल 2025 में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया था और अब साल 2026 की शुरुआत से ही कीमती धातुओं ने एक बार फिर रॉकेट की रफ्तार पकड़ ली है। नए साल के शुरुआती दिनों में ही गोल्ड और सिल्वर पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रहे हैं। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को चांदी की कीमत में एक झटके में 12 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, वहीं सोने के भाव में भी मजबूत उछाल देखने को मिला।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का गदर लगातार जारी है। बुधवार को 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी की वायदा कीमत खुलते ही तेज उछाल के साथ कारोबार करती दिखी। चांदी का भाव अपने पिछले बंद के मुकाबले 12,803 रुपये बढ़ गया। बीते कारोबारी दिन यह 2,75,187 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जबकि बुधवार को यह बढ़कर 2,87,990 रुपये प्रति किलो के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई।

इस साल चांदी ने निवेशकों को बेहद कम समय में जबरदस्त रिटर्न दिया है। सिर्फ 10 कारोबारी दिनों में ही चांदी की कीमत 52,117 रुपये प्रति किलो बढ़ चुकी है। 1 जनवरी 2026 को चांदी का वायदा भाव 2,35,873 रुपये प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 2,87,990 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं केवल इस सप्ताह के तीन कारोबारी दिनों में ही चांदी करीब 19,020 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

सोने की कीमतें भी तेजी के इस दौर में पीछे नहीं हैं। गोल्ड लगातार नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। साल 2026 की शुरुआत से अब तक 10 कारोबारी दिनों में सोने की वायदा कीमत 7,369 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ चुकी है। 1 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,804 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो बुधवार को करीब 832 रुपये की तेजी के साथ 1,43,173 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

शिकायतों के बाद भी एडीओ पंचायत हलिया पर मेहरबानी क्यों? तबादला न होने से उठ रहे सवाल Read More शिकायतों के बाद भी एडीओ पंचायत हलिया पर मेहरबानी क्यों? तबादला न होने से उठ रहे सवाल

विशेषज्ञों के मुताबिक, सोना-चांदी की कीमतों में आई इस तेज़ी के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के साथ-साथ अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव भी प्रमुख वजह माना जा रहा है। आमतौर पर जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और तनाव बढ़ता है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना और चांदी की ओर रुख करते हैं। मौजूदा हालात में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

मृत छात्र प्रिंस के परिजनों से मिलने सेमरी गांव पहुंचीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल, बंधाया ढांढस Read More मृत छात्र प्रिंस के परिजनों से मिलने सेमरी गांव पहुंचीं पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल, बंधाया ढांढस

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments