Haryana: हरियाणा में हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में एनएच-48 पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास एक हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शाम करीब साढ़े पांच बजे बोलेरो कार में सवार एक व्यक्ति टोल प्लाजा पर पहुंचा और टोल स्टाफ से मदद मांगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति ने टोल पर मौजूद एंबुलेंस के पास जाकर कहा, “मुझे गोली मारी गई है, मुझे अस्पताल ले चलो।” इसके बाद टोल प्लाजा की एंबुलेंस उसे तुरंत मेदांता अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शरीर पर मिले गोली के निशान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि गोलीबारी की घटना कहीं और हुई हो सकती है और घायल अवस्था में वह टोल प्लाजा तक पहुंचा।

कार में नहीं मिला बड़ा नुकसान

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बोलेरो कार में किसी तरह की बड़ी क्षति या गोलीबारी के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। इससे यह संभावना मजबूत हो रही है कि वारदात टोल से पहले किसी अन्य स्थान पर अंजाम दी गई।

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अधिकतर ट्रांसपोर्टर कारोबार कर रहे हैं Read More सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अधिकतर ट्रांसपोर्टर कारोबार कर रहे हैं

मृतक की पहचान

मृतक का नाम मनोज ओझा बताया जा रहा है, जो दिल्ली का रहने वाला था। हालांकि, पुलिस ने अभी उसकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि वह एक हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ करीब 16 आपराधिक मामले दर्ज थे।

अनावश्यक पक्की नाली व गार्डवालों का निर्माण कर सरकारी राशि का हो रहा है दुरुपयोग-ग्रामीण  Read More अनावश्यक पक्की नाली व गार्डवालों का निर्माण कर सरकारी राशि का हो रहा है दुरुपयोग-ग्रामीण 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें