Haryana Weather: हरियाणा में लोहड़ी पर कड़ाके की ठंड और घनी धुंध, कई जिलों में रेड अलर्ट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में लोहड़ी के दिन सुबह घनी धुंध और कड़ाके की ठंड देखने को मिली। करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, फतेहाबाद, सिरसा और गुरुग्राम में सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य से 50 मीटर तक दर्ज की गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नूंह जिलों में सीवियर कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के कुछ इलाकों में हालात ज्यादा गंभीर बने हुए हैं। इन क्षेत्रों में पाला गिरने की आशंका जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीण इलाकों में खेतों और खुले स्थानों पर पाले की स्थिति बनती दिख रही है।

मंगलवार सुबह प्रदेश में सोनीपत सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 1.5 डिग्री, नारनौल में 1.8 डिग्री, जबकि करनाल और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 3.5 डिग्री नीचे है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 16 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात का तापमान और गिर सकता है, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की संभावना बनी रहेगी।

Haryana: हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला Read More Haryana: हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला

उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकांश इलाकों में सुबह और देर रात हल्की से मध्यम धुंध छाई रह सकती है। 16 और 19 जनवरी की रात को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 17 और 18 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 19 जनवरी के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

महुदी मोड़ में बड़ी वारदात:  ज्वेलरी दुकान से लाखों के जेवरात की लूट Read More महुदी मोड़ में बड़ी वारदात:  ज्वेलरी दुकान से लाखों के जेवरात की लूट

मौसम विभाग ने इम्पैक्ट बेस्ड फोरकास्ट के तहत चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रहेगी, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि ठंड के लंबे संपर्क से बचें, पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और गर्म तरल पदार्थों का सेवन करें। ड्राइविंग के दौरान फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और धीमी गति से वाहन चलाएं। हीटर का उपयोग करते समय कमरे में उचित वेंटिलेशन बनाए रखने की भी अपील की गई है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने UGC कानून को लेकर प्रेस वार्ता की Read More अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने UGC कानून को लेकर प्रेस वार्ता की

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें