Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में बारिश और हिमपात के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि 17 जिलों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत के 3 राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस सप्ताह बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर के श्रीनगर में 18 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली में गुरुवार को भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है, जबकि लद्दाख में शुक्रवार से रविवार तक बर्फबारी की संभावना जताई गई है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, तापमान 2–3 डिग्री तक गिरने के आसार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 जनवरी को तापमान और गिर सकता है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शीतलहर के चलते लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों में ठंड का प्रकोप रहेगा। सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं-पुलिस के बीच झड़प, मनरेगा योजना को लेकर हो रहा था प्रदर्शन  Read More Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं-पुलिस के बीच झड़प, मनरेगा योजना को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

बिहार में घना कोहरा और शीतलहर
बिहार में मंगलवार को मौसम का मिजाज और सख्त हो सकता है। पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय समेत कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Haryana: हरियाणा में रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने अपनी बहन के साथ किया दुष्कर्म Read More Haryana: हरियाणा में रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने अपनी बहन के साथ किया दुष्कर्म

उत्तराखंड और हिमाचल में ठंड का सितम जारी
उत्तराखंड में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है। नैनीताल, मसूरी, उत्तरकाशी और ऋषिकेश में ठंड बढ़ेगी, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 15 जनवरी के बाद हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी है।

Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल Read More Hydrogen Train: हरियाणा में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल हुआ सफल

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बढ़ेगी ठंड
राजस्थान में 13 जनवरी से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है, जबकि जयपुर, अजमेर और जोधपुर में घना कोहरा छाया रह सकता है। मध्य प्रदेश के भी कई शहरों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments