Haryana: हरियाणा में नकली वीटा देसी घी मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और ASI निलंबित

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में नकली वीटा देसी घी प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई न करने और भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतों के बाद पुलिस विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। शहर थाना गोहाना के प्रभारी अरुण कुमार और ए.एस.आई. संदीप को पहले लाइन हाजिर करने के बाद अब निलंबित कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों को तीन दिन पहले लाइन हाजिर किया गया था और प्राथमिक जांच में आरोप गंभीर पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

यह मामला 10 दिसंबर का है, जब शहर थाना गोहाना पुलिस ने खंदराई मोड़ के पास से जींद की गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी सुनील कुमार को कार सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी जींद से नकली वीटा देसी घी लाकर सप्लाई कर रहा था। मौके पर वीटा मिल्क प्लांट, जींद के गुणवत्ता नियंत्रक सहायक प्रबंधक को बुलाकर जांच कराई गई, जिसमें कार से बरामद करीब 450 लीटर वीटा मार्का देसी घी के पैकेट नकली पाए गए।

पुलिस पूछताछ में गिरोह का खुलासा होने पर जींद के राजेंद्र नगर निवासी फैक्ट्री मालिक नंदकिशोर को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके बावजूद आरोप लगे कि इस पूरे मामले में पुलिस ने प्रभावशाली और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की और जांच को जानबूझकर कमजोर किया गया।

इस प्रकरण को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायतें मिलीं, जिनमें एस.एच.ओ. अरुण कुमार और ए.एस.आई. संदीप पर भ्रष्टाचार और मामले को दबाने के आरोप लगाए गए। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पहले दोनों अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अब दोनों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें