Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने 12 जनवरी 2026 के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। जहां उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्री तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजधानी दिल्ली में 12 जनवरी को मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर और तेज होने वाला है। प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, सीतापुर, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, आगरा, मथुरा, टुंडला, अलीगढ़, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर जैसे शहरों में ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Chandra Grahan Kab Lgega: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें सही समय Read More Chandra Grahan Kab Lgega: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें सही समय

बिहार में भी सोमवार को मौसम बदल सकता है। पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में खतरनाक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। बक्सर, सारण, भोजपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर और लखीसराय में सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

उत्तराखंड में भीषण ठंड के साथ पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। नैनीताल, देहरादून, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में तापमान करीब 2 डिग्री तक गिर सकता है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने के आसार हैं।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते जहां सैलानी खुश नजर आ रहे हैं, वहीं आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई इलाकों में पानी की पाइपलाइन जमने से पेयजल संकट की स्थिति बन रही है। मनाली, कुल्लू, सोलन, मंडी, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर और ऊना में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मनाली में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

कश्मीर में शीतलहर और ज्यादा खतरनाक हो गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि शोपियां घाटी में पारा माइनस 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। पहलगाम में भीषण ठंड का दौर जारी है और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजस्थान में 12 जनवरी को हड्डी गलाने वाली ठंड पड़ने की संभावना है। पिलानी, सीकर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर और झुंझुनू में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। जयपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मध्य प्रदेश में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट की चेतावनी दी है। ग्वालियर, पन्ना, सतना, टीकमगढ़, दतिया, निवाड़ी और छतरपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments